{"_id":"69d262db054f05f655019558","slug":"the-municipal-chairman-was-shown-the-hellish-system-of-swargadham-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151963-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा चेयरमैन को दिखाई स्वर्गधाम की नर्क व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा चेयरमैन को दिखाई स्वर्गधाम की नर्क व्यवस्था
Sun, 05 Apr 2026 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में नपा चेयरमैन हीरा लाल को अपना मांग पत्र सौंपते स्वर्ग धाम सेवा समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। स्वर्गधाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष हीरालाल का श्मशान घाट (स्वर्ग धाम) का दौरा करवाया। उनके सामने स्वर्गधाम के विकास से जुड़ी समस्याओं और मांगों को रखा। समिति सदस्यों ने बताया कि स्वर्गधाम में सुविधाओं का अभाव है।
समिति ने स्वर्गधाम परिसर में अधिक से अधिक पौध लगवाने की मांग की ताकि वातावरण हरा-भरा बनाया जा सके। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों से निकलने वाली पुरानी टाइल्स को यहां उपलब्ध करवाने की बात कही ताकि परिसर में रास्तों को व्यवस्थित किया जा सके।
तालाब के सुंदरीकरण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समिति पदाधिकारियों ने स्वर्गधाम की चहारदीवारी कराने, गलियों में मिट्टी भरकर उन्हें ऊंचा उठाने व शिशु दफन भूमि पर गेट लगाने की मांग की। उनका कहना है कि इन कार्यों से स्वर्गधाम की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी मांगों का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति प्रधान आजाद भौरिया के साथ कई सदस्य उपस्थित रहे।