फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The movement has been postponed, the government will start it again: Chadhuni

स्थगित किया है आंदोलन, सरकार मुकरी तो फिर शुरू करेंगे : चढूनी

Sun, 12 Dec 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The movement has been postponed, the government will start it again: Chadhuni
जीटी रोड किसानों की वापसी के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद - फोटो : Sonipat
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एसकेएम की पांच सदस्यीय कमेटी में शामिल गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों ने मोर्चा फतेह कर लिया है। साथ ही कहा कि अभी हमने आंदोलन स्थगित किया है, अगर सरकार अपने वादों से मुकरी तो फिर शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के किसान भाई यहां आए तो वह उनकी अगुवाई करते हुए आगे चले थे। अब वह लौट रहे हैं तो उन्हें पहले भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी का जोरदार स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि करीब एक साल पहले जब वह आए तो हालात इसके उलट थे। पंजाब से चलकर आ रहे किसान भाइयों पर हरियाणा में जगह-जगह पानी की बौछार की जा रही थी और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे थे। तब हरियाणा के छोटे भाइयों ने आगे बढ़कर पंजाब से आए बड़े भाइयों का साथ दिया था। अब हम मोर्चा जीत चुके हैं। ऐसे में जश्न के बीच पंजाब के बड़े भाइयों को पहले भेजा जा रहा है। यहीं कारण है वह सबसे पीछे यहां से चलेंगे। जिससे पंजाब के भाई सकुशल गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed