फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA presented three hydraulic sweeping tractors to the Municipal Corporation.

Sonipat News: विधायक ने नपा को भेंट किए तीन हाईड्रोलिक स्वीपिंग ट्रैक्टर

Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The MLA presented three hydraulic sweeping tractors to the Municipal Corporation.
फोटो 24: सोनीपत के गन्नौर में नपा अ​धिकारियों को अत्याधुनिक हाइड्रोलिक स्वीपिंग ट्रैक्टर भेंट क
गन्नौर। दीपावली के अवसर पर विधायक देवेंद्र कादियान ने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर पालिका को तीन अत्याधुनिक हाईड्रोलिक स्वीपिंग ट्रैक्टर भेंट किए। यह ट्रैक्टर देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से नगर पालिका को सौंपे गए हैं। इन ट्रैक्टरों के रखरखाव का पूरा खर्च सोसाइटी वहन करेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि नगर पालिका के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। सफाई व्यवस्था और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनेगी। इन मशीनों की मदद से अब शहर की सड़कों की सफाई मशीनरी के माध्यम से की जाएगी। ट्रैक्टरों में लगा हाई सक्शन सिस्टम धूल और कचरे को खींच लेगा।
विज्ञापन

साथ ही इनसे सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा जिससे धूल उड़ने की समस्या खत्म होगी। इससे गन्नौर शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को हिदायत दी कि इन ट्रैक्टरों का सदुपयोग किया जाए और नियमित रूप से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने नगरपालिका के सफाई कर्मियों को भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अंकित मल्हौत्रा, पार्षद दिनेश अदलखा, अजय सरोहा, सतबीर शर्मा, नपा सचिव प्रदीप खर्ब, कनिष्ठ अभियंता अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed