{"_id":"6a01f2b23111961ca806a062","slug":"the-mla-listened-to-the-problems-by-holding-a-public-court-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153816-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जनता दरबार लगाकर विधायक ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जनता दरबार लगाकर विधायक ने सुनीं समस्याएं
Mon, 11 May 2026 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो: निजी कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
जनता दरबार में बिजली बिलों की त्रुटियां, बिजली पोल शिफ्टिंग, प्लॉट विवाद, पानी निकासी और पुलिस से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
गांव बड़ी की महिला ने विधायक को शिकायत देते हुए बताया कि उनका मकान लाल डोरा क्षेत्र के तहत आता है। वर्ष 2004 से पहले से वहां उनका परिवार रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत उनके मकान को गिरवा चुके हैं।
विज्ञापन
अब लाल डोरा क्षेत्र से जबरन रास्ता देने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर गांव से निकालने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने बताया कि वह इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को पहले भी शिकायत दे चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।