फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA harvested wheat along with the farmers

Sonipat News: विधायक ने किसानों के साथ मिलकर गेहूं की कटाई की

Fri, 04 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The MLA harvested wheat along with the farmers
फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर हलके के गांव बांय के पास गेहूं की फसल की कटाई करते हुए विधायक देवेंद्
गन्नौर। गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान का एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक खुद तेज धूप में किसानों के साथ गेहूं काटते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान हल्के के गांवों में धन्यवादी दौरे पर थे। जब वह बांय गांव में कार्यक्रम के लिए जा रहे थे तो गांव के पास स्थित खेत में किसानों को गेहूं की फसल काटते हुए देखा। विधायक ने उसी समय अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतर कर किसानों से बातचीत की। विधायक ने किसानों से दराती लेकर खुद गेहूं फसल की कटाई की। विधायक को इस तरह अपने साथ गेहूं की कटाई करते देख किसान काफी खुश नजर आए, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। विधायक को गेहूं काटते देख किसानों ने कहा कि इस तरह उनके साथ काम करने वाला विधायक पहली दफा मिला है। विधायक को अपने साथ गेहूं काटते देख उनका भी हौसला बढ़ा है। विधायक ने किसानों को विश्वास दिलाया कि फसल के एक-एक दाने की खरीद करवाई जाएगी और उनको दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि वह किसानों की समस्या से भली-भांति परिचित हैं। वह खुद किसान परिवार से है। उन्होंने अपने पिता के साथ खुद खेती की है। वह हर समय किसानों के साथ खड़े हैं।

फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर हलके के गांव बांय के पास गेहूं की फसल की कटाई करते हुए विधायक देवेंद्

फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर हलके के गांव बांय के पास गेहूं की फसल की कटाई करते हुए विधायक देवेंद्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed