{"_id":"689a424fb3cdc223fe028878","slug":"the-minister-sent-50-thousand-rupees-to-the-hospital-to-buy-a-computer-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140627-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंत्री ने कंप्यूटर खरीदने को अस्पताल को भेजे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंत्री ने कंप्यूटर खरीदने को अस्पताल को भेजे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के गोहाना नागरिक अस्पताल में एसएमओ डा. संजय छिक्कारा को 50 हजार रुपये देने पहुं
- फोटो : संवाद
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने पांच दिन पहले किए गए अपने वादे को पूरा कर दिया। नागरिक अस्पताल गोहाना में मरीजों को जल्द एक्स-रे की रिपोर्ट मिल सके इसके लिए कंप्यूटर खरीदने के लिए 50 हजार रुपये भिजवा दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने 7 अगस्त को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। मंत्री ने अधिकारियों को गोहाना के इस अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया था।
इसके साथ उन्होंने स्टाफ से सुविधाओं व समस्याओं पर जानकारी ली थी। इस दौरान पता चला था कि अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इसके साथ में अधिकारियों ने बताया था कि एक्स-रे की नई मशीन आ चुकी है लेकिन डिजिटल प्रिंट नहीं मिलने के पीछे कंप्यूटर व यूपीएस की कमी है।
विज्ञापन
मरीजों को समय पर एक्स-रे की रिपोर्ट मिल सके इसके लिए कंप्यूटर व अन्य सामान खरीदने को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 50 हजार रुपये भिजवाए। उनके पीए सुनील कौशिक व विपुल गोयल, भाजपा नेता कुलदीप कौशिक व विकास जैन ने यह राशि एसएमओ डाॅ. संजय छिक्कारा को सौंपी।