फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The minister handed over cheques worth Rs 4.70 crore to the Gaushala operators

Sonipat News: गोशाला संचालकों को मंत्री ने सौंपे 4.70 करोड़ रुपये के चेक

Sun, 24 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The minister handed over cheques worth Rs 4.70 crore to the Gaushala operators
फोटो 04: सोनीपत के गोहाना ​​स्थित सिंचाई विश्राम गृह में गोशाला संचालकों को चारा अनुदान राशि के
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गाय आदिकाल से हमारे लिए पूजनीय रही हैं। प्रदेश सरकार गोशालाओं में मूलभूत सुविधाए बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने गोहाना व आसपास के इलाके की गोशालाओं को 4.70 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि का चेक सौंपने के बाद ये बातें कहीं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को सिंचाई विश्राम गृह में पहुंचे। उन्होंने यहां वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान की उपस्थिति में नौ गोशालाओं के संचालकों को चारा अनुदान राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने व गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में गोवंश संवर्धन पर सालाना 2 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था लेकिन साढ़े दस साल में हरियाणा की भाजपा सरकार में यह बजट बढ़कर 595 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने धर्मार्थ गोशाला भटगांव को 1.40 करोड़, बाबा गगन साध मंदिर एवं गोशाला तिहाड़ मलिक को 62.84 लाख रुपये, श्री मुरलीदास गोशाला, कासंडा को 64.29 लाख रुपये, श्री नंदलाला गोधाम समिति ठसका को 53.22 लाख रुपये के चेक साथ वितरित किए।

वहीं श्री कृष्ण भगवान गोशाला बलि ब्राह्मणान को 45.66 लाख रुपये, श्री गोपाल कृष्ण गोशाला सेवा समिति गोहाना को 20.09 लाख रुपये, श्री कृष्ण आदर्श गाेशाला सेवा समिति देवी नगर को 15.71 लाख रुपये, राष्ट्र वैदिक परमार्थ ट्रस्ट इंद्रगढ़ी, गोहाना को 7.83 लाख रुपये व भगवान श्री रामप्रसाद जैन गोसेवा सदन गोहाना को 3.73 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
इस दौदान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, संजय दहिया, श्याम लाल वशिष्ठ, महेंद्र चिड़ाना व सुमित कक्कड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed