फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The martyrdom day of the Sahibzadas will be celebrated as Veer Bal Diwas (Brave Children's Day).

Sonipat News: साहिबजादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएंगे

Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The martyrdom day of the Sahibzadas will be celebrated as Veer Bal Diwas (Brave Children's Day).
फोटो 23- सोनीपत के सेक्टर-13 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। साहिबजादों के शहीदी दिवस को राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन व रेत कला शो प्रतियोगिता के माध्यम से यादगार बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को विद्यालय स्तर पर चार भाषाओं पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पांच विषयों पर साहिबजादों की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों में विरासत का सम्मान, सत्य, न्याय, सहिष्णुता व त्याग के मूल्यों को आत्मसात करने के उद्देश्य से हिंदी, पंजाबी, संस्कृत व अंग्रेजी भाषा में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे के अंदर चयनित भाषा में 500 से 600 शब्दों में निबंध लिखना अनिवार्य रहेगा। विद्यालय स्तर के बाद विजेताओं के लिए खंड, जिला व राज्यस्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकाें को प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed