फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The market is filled with paddy, farmers are worried due to the changed weather.

Sonipat News: धान से अटी मंडी, बदला मौसम देखकर किसान बेचैन

Tue, 07 Oct 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The market is filled with paddy, farmers are worried due to the changed weather.
फोटो 23: सोनीपत की नई अनाज मंडी में हल्की बारिश के बीच धान के बोरे भरते मजदूर। संवाद
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में खरीफ फसलों की खरीद जारी है। रविवार देर रात व सोमवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है। हल्की बारिश में मंडी परिसर में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की ढेरियों को ढकने के लिए तिरपाल की कमी पड़ गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से धान की कई ढेरियाें में नमी आ गई। हालांकि एक दिन पहले मंडी आढ़तियों ने किसानों को मैसेज भेजकर 6 व 7 अक्तूबर को मंडी में धान न लाने की अपील की थी। आढ़तियों के पास से मैसेज मिलने के बाद सोमवार को पहले के मुकाबले कम मात्रा में धान लाया गया था।
विज्ञापन

हल्की बारिश की वजह से खेतों में धान की फसल कटाई प्रभावित हुई। बारिश के कारण ही कंबाइन मशीनों को नहीं चलाया गया। मौसम विभाग ने 7 अक्तूबर को भी भारी बारिश के चेतावनी दी है। ऐसे में मंडी आढ़तियों ने किसानों को बुधवार को मंडी में धान की फसल लेकर आने के लिए कहा गया है। इससे भविष्य में किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश में धान की फसल में नमी बढ़ने से खरीद प्रक्रिया रोकनी पड़ी और किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। मंडी में बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर किए गए दावों की पोल खुल गई। मंडियों में इन दिनों धान की आवक जारी है।
किसान रोजाना 1509 व 1612 किस्म के धान को लेकर पहुंच रहे हैं। उसके बावजूद मंडी में शेड जर्जर होने और उठान प्रक्रिया धीमी रहने से किसान मजबूरी में धान खुले आसमान के नीचे डाल रहे हैं। शेड को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से टेंडर आवंटित कर रखा है, उसके बाद भी अब तक शेड को नहीं बदला गया।
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन और रहेगा। इसके बाद आने वाले कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा लेकिन रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। अगर मौसम का यही रुख बना रहा तो जल्द ही हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषक्ष, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed