फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The man accused of defrauding people of two crore rupees has been arrested.

Sonipat News: दो करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The man accused of defrauding people of two crore rupees has been arrested.
सोनीपत। आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी लगवाने और शेयर बाजार में कमाई का लालच देकर युवक से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी गांव भठगांव निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। वह सेना में नौकरी करता है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव पांची जाटान निवासी पवन ने गन्नौर थाने में 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उन्होंने सितंबर, 2024 में जमीन बेची थी। इसके बाद सुनील ने कहा था कि वह उन्हें सेना में नौकरी लगवा सकता है। इसकी एवज में उसने रुपये की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सुनील पर भरोसा करके 23 अक्तूबर, 2024 को नौ लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने कहा कि उनका काम शुरू करवा दिया गया है। आगे 12 लाख रुपये की और जरूरत पड़ेगी। उन्होंने 12 लाख रुपये घर जाकर उसके परिवार को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद सुनील ने कहा कि उसे शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी है। उसने कहा कि यदि वह दो करोड़ रुपये का निवेश करता है तो बीस लाख रुपये प्रतिमाह का फायदा होगा। उसके कहने पर शेयर मार्केट में अकाउंट खुलवाने के लिए अपने दस्तावेज दे दिए। उसके बाद सुनील के खाते में 49 लाख रुपये अलग-अलग दिनों में ट्रांसफर कर दिए।

सुनील 27 फरवरी को उनसे साढ़े सात लाख रुपये नकद ले गया। सुनील ने कहा कि एक सप्ताह में उनका सेना में नौकरी लगने का पत्र भी आ जाएगा। शेयर मार्केट में खाता भी चालू हो जाएगा। कुछ दिन बीतने के बाद उन्होंने फोन किया तो सुनील ने उठाना बंद कर दिया। उसके घरवालों ने भी रुपये देने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। अब आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी सुनील गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed