{"_id":"67f17d07517bf9cffa025698","slug":"the-main-manhole-has-been-sunken-for-a-month-now-efforts-are-being-made-to-repair-it-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134806-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुख्य मैनहोल एक माह से धंसा, अब मरम्मत के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुख्य मैनहोल एक माह से धंसा, अब मरम्मत के प्रयास
Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा स्थित मटिंडू चौक बाईपास पर धंसे मैनहोल को ठीक करने में जुटे कर्मचारी।
खरखौदा। मटिंडू मार्ग पर स्थित सीवरलाइन का मुख्य मैनहोल एक महीने से धंसा हुआ है। इससे क्षेत्र में सीवर व्यवस्था चरमराने लगी तो जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी को एसटीपी तक पहुंचाने के साथ मैनहोल की मरम्मत का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन अब तक स्थिति काबू में नहीं आ पाई है। यह मैनहोल एक बार फिर से शहर वासियों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के लिए सिर दर्द बन रहा है। पिछले वर्ष इसी मार्ग पर एक मैनहोल को मशक्कत के बाद दोबारा बनाया गया था, लेकिन अब फिर से एक अन्य मैनहोल धंस गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मैनहोल के धंसने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तकनीकी टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।