फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The main accused of murdering a young man by entering his house has been arrested

Sonipat News: युवक की घर में घुसकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The main accused of murdering a young man by entering his house has been arrested
सोनीपत के गांव भठगांव में युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : पकड़ा गया ट्रक
सोनीपत। गांव भठगांव में दिव्यांग युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नवीन को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव भठगांव मालियान निवासी राज सिंह ने 21 मार्च को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनका छोटा बेटा कुलदीप (41) अविवाहित था। देर शाम वह, उनका बेटा कुलदीप, पत्नी तारा देवी, पुत्रवधू ममतेश व पोता हार्दिक घर पर थे। तभी गांव के डूंगरान पाना का नवीन उनके घर आया और कहा कि कुलदीप उनके कहे के अनुसार उनकी मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम नहीं कर रहा। अगर वह काम नहीं करेगा तो वह उसे मार देगा। उनके बेटे ने दो माह नवीन के साथ काम किया था और अब काम नहीं कर रहा था। नवीन की आवाज सुनकर कुलदीप आंगन में आया था तो नवीन ने चाकू से बेटे के कंधे पर गर्दन के पास वार कर दिया था। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया था। तभी नवीन का पिता कृष्ण व उनका पड़ोसी तकदीर उसे छुड़ा ले गए थे। कुलदीप को वह अस्पताल ले गए थे तो बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तकदीर को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


-युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed