{"_id":"68dc37895f1e1571b103d99f","slug":"the-main-accused-in-the-murder-of-a-youth-by-stabbing-him-was-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1012-143107-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो :14: सोनीपत के थाना बरौदा पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी विकास। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
गोहाना। गांव ईशापुर खेड़ी में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के के मुख्य आरोपी विकास उर्फ बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
रविवार की रात ईशापुर खेड़ी गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पंकज (30) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पंकज के भाई पवन ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि विकास उर्फ बिट्टू और प्रदीप के साथ गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
बाद में विकास ने पंकज पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विकास को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।