{"_id":"60a55c388ebc3e6dc3398594","slug":"the-main-accused-in-the-honey-trap-trapped-two-lakh-rupees-and-surrendered-in-court-sonipat-news-rtk6091960194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये ऐंठने की मुख्य आरोपी महिला ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये ऐंठने की मुख्य आरोपी महिला ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
झज्जर के रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर उसके बेटे से दो लाख रुपये ऐंठने और बाद में दबाव डालकर अधिक पैसे मांगने के मामले में मुख्य आरोपी महिला ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। उसने मामले में अपनी संलिप्तता कुबूली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में करनाल जेल भेज दिया गया है।
झज्जर के एक गांव के रहने वाले युवक ने एसपी को शिकायत दी थी कि उसके पिता रामपाल के खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में 27 जुलाई, 2020 को मंजू ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने कहा था कि रामपाल से उसकी एक माह पहले जान-पहचान हुई थी। उसने उनके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने आरोप लगाया था कि महिला एक गिरोह के रूप में काम करती है। उसके साथ चार अन्य महिलाएं और तीन पुरुष भी हैं। वारदात के दिन आरोपी महिला ने उसके पिता को बुलाया था। उसकी दो साथी महिलाओं ने दरवाजा बंद कर दिया था। बाद में उन्हें पुलिस को पकड़वा दिया था। बाद में उसके पिता के पक्ष में गवाही देकर उन्हें छुड़वाने की एवज में उसके छोटे भाई से तीन लाख रुपये मांगे थे। उसने दो लाख रुपये उन्हें ओल्ड डीसी रोड पर दे दिए थे। अब वह और पैसे मांग रही हैं। उसके भाई को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही हैं। उसने ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने 16 मार्च को पांच महिलाओं समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें मंजीत को काबू कर लिया था। अब मामले में मुख्य आरोपी सोनीपत की रहने वाली मंजू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उसे एसआई रोहताश ने एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसने कुबूल किया है कि उसने पैसे ऐंठे थे। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर करनाल जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, ताकि अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लग सके।