फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lifting of the pile of medical waste in the basement of the Medical College Hospital has started

Sonipat News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेसमेंट में लगे मेडिकल वेस्ट के ढेर का उठान शुरू

Thu, 22 Aug 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
The lifting of the pile of medical waste in the basement of the Medical College Hospital has started
फोटो 16- सोनीपत के गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेसमेंट में मेडिकल वेस्ट को उठान
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बेसमेंट में लगे मेडिकल वेस्ट के ढेर का उठान शुरू कर कर दिया है। उठान न होने के कारण मेडिकल वेस्ट के ढेर बदबू आनी भी शुरू हो गई थी। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों व स्टाफ कर्मियों की परेशानी बढ़ गई थी। अब अधिकारियों ने एक सप्ताह से पहले मेडिकल वेस्ट का उठान का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मेडिकल वेस्ट के उठान का समाचार अमर उजाला में 19 अगस्त को प्रकाशित किया था। उसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और मेडिकल वेस्ट का उठान दो माह बाद शुरू कराया। उठान न होने के कारण बेसमेंट में ही मेडिकल वेस्ट के ढेर लगा दिए गए थे। हालात ये हो गए थे कि कैंटीन के पास से गुजरने के दौरान मेडिकल वेस्ट की बदबू आ रही थी। बेसमेंट में 100 टन से अधिक मेडिकल वेस्ट एकत्रित हो गया था। अब रोजाना 15 से 20 ट्राली मेडिकल वेस्ट का उठान करना शुरू कर दिया था। मेडिकल वेस्ट के उठान में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी मदद कर रहे हैं, ताकि उठान तेजी से किया जा सके।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर से मेडिकल वेस्ट का उठान करना शुरू कर दिया है। रोजाना मंगलवार 15-20 ट्राली मेडिकल वेस्ट की भरी जा रही है। - डा. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed