{"_id":"67f0225e4ccd7c3845019bf5","slug":"the-lift-in-murthal-university-did-not-work-even-after-spending-eight-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134748-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आठ लाख खर्च कर भी नहीं चली मुरथल विवि में लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आठ लाख खर्च कर भी नहीं चली मुरथल विवि में लिफ्ट
Fri, 04 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बंद पड़ी लिफ्
मुरथल। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में लिफ्ट सुचारु नहीं चल पा रही है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्र प्रशासन की उदासीनता से परेशान हैं। तीन मंजिला इमारतों की दो लिफ्ट पिछले दो वर्ष से खराब पड़ी हैं। कन्वेंशन हॉल की तीन अन्य लिफ्ट भी सुचारु नहीं हैं, लेकिन अकादमिक ब्लॉक लिफ्ट खराब होने से समस्या ज्यादा गंभीर है।
मुरथल विवि में खराब पड़ी लिफ्ट समेत कई मुद्दों को लेकर पिछले वर्ष विद्यार्थी व कर्मचारी परेशान होकर कुलपति के वातानुकूलित कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंच गए थे। इसके बाद लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाने का आश्वासन दिया गया था। वास्तविकता यह है कि करीब दो साल होने के बावजूद लिफ्टों को चालू नहीं किया जा सका है। छात्र, शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारी, विशेष रूप से दिव्यांग छात्र और कर्मचारी लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। ऐसे में लिफ्ट बंद पड़ी होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि माहभर से लिफ्ट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके पूरा न होने विद्यार्थियों में आक्रोश है। कुलपति का कहना है कि पांचों लिफ्ट की मरम्मत की जा रही है। सभी को ठीक किए जाने के बाद ही एक साथ चालू किया जाएगा, जबकि टीचिंग एसोसिएशन ने ठीक हो चुकी लिफ्ट को शीघ्र चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
15 लाख खर्च कर लिफ्टों की हो रही मरम्मत
टीचिंग एसोसिएशन के डॉ. अजय कुमार बताते हैं कि सभी लिफ्टों की मरम्मत लंबे समय से चल रही है। उनकी मरम्मत पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य में बहुत ज्यादा ढिलाई बरती जा रही है। हैरानी कि बात यह है कि लिफ्ट शुरू किए बिना ही एजेंसी को 8 लाख रुपये की पेमेंट भी दे दी गई। विवि प्रशासन लापरवाही कर रहा है।
विवि परिसर की सभी पांच लिफ्टों की मरम्मत करवाई जा रही है। एजेंसी को काम सौंपा गया है। शीघ्र ही सभी लिफ्टों की मरम्मत करने के साथ उन्हें चालू किया जाएगा। विवि प्रशासन के लिए विद्यार्थियों को सुविधा देना प्राथमिकता में शामिल है। -श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, मुरथल विश्वविद्यालय।