फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The land freed by the Public Works Department was occupied again

Sonipat News: लोक निर्माण विभाग की कब्जामुक्त कराई भूमि पर फिर से किया कब्जा

Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The land freed by the Public Works Department was occupied again
सोनीपत। डबल स्टोरी स्थित फ्लाईओवर के नीचे कब्जामुक्त कराई लोक निर्माण विभाग की दुकान व गोदाम की भूमि पर फिर से कब्जा करने का मामला सामने आया है। विभाग ने करीब दो माह पहले कब्जा हटवाया था। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर निवासी चांद राम ने 4 वर्ष से लोक निर्माण विभाग की दुकान व गोदाम पर कब्जा कर रखा था। जिसे 22 अक्तूबर को हटाया गया था। इससे पहले वर्ष 2023 में भी कब्जा हटवाया गया था, लेकिन कब्जाधारी से दुकान में फिर से कब्जा कर लिया था। इसके बाद विभाग ने कब्जाधारी को 14 अगस्त को अंतिम नोटिस भी जारी किया था, लेकिन कब्जा नहीं हटा तो विभाग की टीम व पुलिस के साथ 22 अक्तूबर को कब्जाधारी का सामान बाहर निकाल दिया था। 28 नवंबर को जब उनकी टीम ने निरीक्षण किया तो भूमि पर फिर से कब्जा किए जाने की जानकारी मिली। चांद व उसके सहयोगी अवैध रूप से वहां काम कर रहे थे। साबा ही विभाग की इमारत की करीब 10 हजार ईंट भी गायब मिली। जिस पर मामले की शिकायत पर पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed