फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The joy of birthday turned into mourning

Sonipat News: मातम में बदल गईं जन्मदिन की खुशियां

Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The joy of birthday turned into mourning
फोटो :07: सोनीपत के सेक्टर-7 मोड़ के पास जीटी रोड पर ट्रक से टक्कर लगने से स्कॉर्पियो में लगी आ
सोनीपत। जीटी रोड स्थित सेक्टर सात के फ्लाईओवर पर वीरवार की रात हुए सड़क हादसे के मंजर को शायद लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। इस घटना ने तीन परिवारों को ऐसा जख्म दिया है, जिसके सदमे से शायद ही मृतकों के परिजन कभी उबर पाएंगे। हादसा किस चूक की वजह से हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बिनौली निवासी प्रिंस का 2 जुलाई को जन्मदिन था। बताते हैं कि प्रिंस का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार था। इस वजह से उसके दोस्त काफी थे। प्रिंस ने जन्मदिन को पूरा समय घर पर ही दिया। अगले दो दिन दोस्तों के साथ पार्टी की प्लानिंग थी, लेकिन हादसे की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि जन्मदिन की पार्टी ही मातम की वजह बन जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में बिनौली गांव के प्रिंस, चचेरे भाई आदित्य व सिरसली गांव निवासी सचिन की जान चली गई। रात में घटना का पता चलते ही बदहवास हालत में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शवों की हालत देख परिजन बुरी तरह से रोने बिलखने लगे। हादसे में जिंदा बचे विशाल की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन घटना के मंजर को याद कर वह चौंक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रिंस का दो साल का एक बेटा है, उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। प्रिंस, चचेरे भाई आदित्य का शव एक साथ गांव पहुंचा तो हर किसी आंखें भर आई। रोते बिलखते परिजन को सांत्वना देने वाले भी बिलख पड़ते थे। उधर पुलिस जांच कर रही है कि इतना भयंकर हादसा किस चूक की वजह से हुआ। फिलहाल ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रिंस व सचिन दुकान पर करते थे सहयोग, आदित्य कर रहा था नौकरी की तैयारी


बिनौली (बागपत)। सोनीपत में स्कॉर्पियो हादसे में मारा गया प्रिंस धामा अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी और इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान का काम देखता था। वहीं, आदित्य बीटीसी और डी-फार्मा की पढ़ाई कर नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई यूपी पुलिस में सिपाही है, जबकि सचिन तोमर अपने बड़े भाई के साथ बड़ौत में हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम कराता है। हादसे का पता चलते ही परिवार वाले बहालगढ़ पहुंचे। शुक्रवार को तीनों के शवों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।





हादसे के बाद आदित्य नहीं निकल पाया बाहर
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद विशाल, प्रिंस और सचिन को लोगों ने बाहर निकाल लिया था। लेकिन, आदित्य गाड़ी के नीचे ही दब गया था। गाड़ी टकराने के बाद लगी आग से उसका शव जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed