{"_id":"66e4e5a5511ea86afc028434","slug":"the-issue-of-making-gohana-a-district-was-raised-many-times-but-could-not-be-resolved-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124501-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना को जिला बनाने का कई बार उठा मुद्दा, नहीं चढ़ पाया सिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना को जिला बनाने का कई बार उठा मुद्दा, नहीं चढ़ पाया सिरे
Sat, 14 Sep 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 41- गोहाना शहर का विहंगम दृश्य। संवाद
गोहाना। गोहाना विधानसभा में अब तक कमल नहीं खिला है, जबकि कांग्रेस से लगातार तीन बार विधायक रहे जगबीर मलिक चौथी बार चुनाव मैदान में डटे हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने हुड्डा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए क्षेत्र के उम्मीदवार को मौका न देकर चार बार सांसद रहे डॉ. अरविंद शर्मा को गोहाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है, ताकि 57 साल के सूखे को खत्म कर गोहाना में कमल खिलाया जा सके। हालांकि स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता बाहरी नेता को टिकट देने से खफा हैं।
गोहाना को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अभी तक इस मुद्दे को धरातल पर उतारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मौजूदा विधायक जगबीर मलिक का कहना है कि 10 साल से भाजपा की सरकार है। गोहाना को चुनाव के दौरान जिला बनाने का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई पहल नहीं की जाती। मुख्यमंत्री ने भी लोकसभा चुनाव में गोहाना को जिला बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक गोहाना को जिला बनाने का कोई भी चरण पूरा नहीं किया गया है। गोहाना शहर के जाम को खत्म करने के लिए पश्चिमी बाईपास बनाने को शोरगुल तो खूब होता रहा, लेकिन बन अभी नहीं पाया है। शहरवासी राजेंद्र, मनोज, महेश कहते हैं कि पश्चिमी बाईपास की बात की जाए तो वर्ष 2015 में सीएम मनोहर लाल ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। सीएम घोषणा को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बाईपास निर्माण की पहल शुरू की थी। इसके लिए अधिकारियों ने बाईपास रोड बनाने के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की हुई है। यह प्रक्रिया किसानों को डिमांड नोटिस भेजने तक ही सीमित होकर रह गई है। सरकार किसानों को उनकी मांग के अनुसार जमीन की कीमत देने को तैयार नहीं है। ऐसे में पश्चिमी बाईपास का काम कागजों में ही उलझकर रह गया है।
-कांग्रेस से उम्मीदवार जगबीर मलिक गोहाना में चार बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में भी विधायक हैं। वह पहली बार 1996 से 99 तक बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी में गोहाना से विधायक रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2008 में कांग्रेस में हरियाणा विकास पार्टी विलय हो गई और गोहाना से वर्ष 2009 में जगबीर मलिक को टिकट दी गई, तब से जगबीर मलिक गोहाना में लगातार तीन बार विधायक बनते रहे हैं। जगबीर मलिक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-गोहाना विधानसभा सीट पर भाजपा से उम्मीदवार डाॅ. अरविंद शर्मा ने वर्ष 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सोनीपत से सांसद का चुनाव जीतकर राजनीति शुरू की थी। इसके बाद वह राष्ट्रीय नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 व 2009 में सांसद का चुनाव जीता था। 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और रोहतक सीट पर सांसद का चुनाव लड़ा। चुनाव में वह रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराकर सांसद बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव रोहतक से लड़ा और 345298 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि सरकार बनने के बाद गोहाना के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जो काम प्रदेश सरकार में नहीं हुए हैं, वह काम केंद्र सरकार की मदद लेकर किए जाएंगे।
रिपोर्ट कार्ड
गोहाना। मौजूद विधायक जगबीर सिंह मलिक का कहना है कि कांग्रेस कार्यकाल में गोहाना का विकास करवाने के लिए भरसक प्रयास किए गए और काम भी करवाए गए। जिससे गोहाना विकास की डगर पर अग्रसर हुआ था। 10 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोटे से बेहतर करने का प्रयास किया है। इसमें चाहे सड़कों की बात हो या गलियों की, लोगों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव किया गया है। कांग्रेस सरकार आने पर जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक की तरफ से करवाए गए काम
- विधायक निधि से 11 करोड़ रुपये मिले थे, इसमें अधिकतर खर्च करके गांवों में गलियां बनवाई और 21 चौपालों का निर्माण करवाते हुए सुधार के काम भी करवाए गए।
- प्राथमिकता के आधार पर हलके में 19 सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का काम करवाया, इनमें से अधिकतर का काम पूरा हो चुका है।
- विधायक जगबीर मलिक ने किलोहड़द में आईआईआईटी का काम शुरू करवाया था।
- गोहाना-बरोदा हलका के कई गांवों में फसलों में जलभराव की समस्या का समाधान कराया था।
यह काम नहीं हो सके पूरे
- मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद पश्चिमी बाईपास नहीं बन सका
- विभिन्न गांवों में तालाबों में दूषित पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ
- बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में चिकित्सकों व संसाधनों की कमी बनी रही
- गोहाना में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं हुआ
अब तक हुए चुनाव में इन्हें मिली जीत
वर्ष विधायक पार्टी
1967 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
1968 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
1972 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
1977 गंगाराम निर्दलीय
1982 किताब सिंह लोकदल
1987 किताब सिंह लोकदल
1991 किताब सिंह निर्दलीय
1996 जगबीर सिंह मलिक हरियाणा विकास पार्टी
2000 रामकुवार इंडियन नेशनल लोकदल
2005 धर्मपाल मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2009 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2014 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2019 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार पार्टी प्राप्त मत
जगबीर मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस 39531
राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 35379
तीर्थ राणा भारतीय जनता पार्टी 26972
कुलदीप मलिक जननायक जनता पार्टी 11185