फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The investigation of the case of registration of the land of the custodian handed over to the Economic Offenses Wing

कस्टोडियन की जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी

Thu, 18 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The investigation of the case of registration of the land of the custodian handed over to the Economic Offenses Wing
आईटीआई चौक के पास स्थित सरकारी (कस्टोडियन) की 3 हजार गज जमीन को कृषि भूमि दिखाकर उसकी रजिस्ट्री कराकर बेचने के मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। इस मामले में जल्द ही पुलिस टीम आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। मामले से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पर्दा उठाया था, जिसमें 11 पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

शहर में काफी जगह कस्टोडियन की जमीन है और यह जमीन अधिकतर ऐसी जगह पर है, जहां उसकी कीमत करोड़ों रुपये है। कस्टोडियन की जमीन की पूरी जिम्मेदारी तहसीलदार सेल्स के पास होती है, लेकिन यहां कस्टोडियन की जमीन की सेल डीड बनाकर प्राइवेट लोगों को बेच दी गई। तत्कालीन पटवारी राजेंद्र ने उस जमीन का मूल्यांकन कृषि भूमि बताकर इसका रेट 1.60 करोड़ बताया था। साथ ही बाजारी रेट के रूप में कीमत 2.30 करोड़ रुपये बनाई गई। बाद में वह सरकारी जमीन प्राइवेट लोगों के नाम हो गई है। उस सेल डीड को यह कहकर बनाया गया है कि उस जमीन को जिन लोगों को दिया गया है, उनका जमीन पर काफी समय से कब्जा था। आवंटन के दौरान यह नहीं बताया गया कि उसका इस्तेमाल कॉमर्शियल या रेजिडेंसियल, किसलिए किया जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्य एसआई सुनील कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वर्तमान में 7 हिस्सों में विभाजित तीन हजार गज की जमीन बिक्री में गड़बड़ी हुई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी, निगम के सहायक अभियंता समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच को पुलिस ने आगे बढ़ा दिया है। जांच को तेज करने के लिए इसकी फाइल आर्थिक अपराध शाखा को दी गई है। अब आर्थिक अपराध शाखा की टीम मामले में जल्द जांच कर ठोस कार्रवाई करेगी। इसके लिए जल्द नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

कस्टोडियन की जमीन की रजिस्ट्री कराकर बेचने के मामले में जांच आर्थिक अपराध शाखा में आ गई है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिसका भी दोष होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अजय धनखड़, प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed