फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The importance of NSS was explained at the camp.

Sonipat News: शिविर में बताया एनएसएस का महत्व

Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The importance of NSS was explained at the camp.
फोटो :28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का दूसरा दिन रहा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र भारतीय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने की।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत छात्राओं ने योगाभ्यास व सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके की। शिविर में मुख्य अतिथि अशोक भारद्वाज ने छात्राओं को युवा शक्ति, नारी शक्ति, एनएसएस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एनएसएस के माध्यम से स्वयंसेविकाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

साथ जीवन में शिक्षा, सेवा भावना, समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। शिविर की शुरुआत में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास करवाकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम, संगीता व दर्शन कुमारी ने स्वयंसेविकाओं को रोजाना नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन दर्शन कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed