{"_id":"6a821fc9aa0aa16fb80825c1","slug":"the-husband-strangled-his-wife-to-death-after-she-insisted-on-not-living-with-him-sonipat-news-c-17-roh1007-904791-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साथ न रहने की जिद पर पति ने गला घोंटकर मारा था पत्नी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साथ न रहने की जिद पर पति ने गला घोंटकर मारा था पत्नी को
विज्ञापन
19-पत्नी की हत्या का आरोपी हरविंद्र उर्फ रिंकू।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पति के साथ न रहने का फैसला तमन्ना के लिए जानलेवा साबित हुआ। बच्चों से मिलने आईं तमन्ना की उसके पति हरविंदर उर्फ रिंकू ने 13 अगस्त की दोपहर कार में उसकी ही चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है।
पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कार और चुन्नी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, झज्जर जिले के गांव हसनपुर-परनाला निवासी तमन्ना ने करीब पांच साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी हरविंदर उर्फ रिंकू से अपनी मर्जी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते तमन्ना करीब एक साल से रोहतक में अलग रह रही थीं। वह अक्सर बच्चों से मिलने ससुराल आती थीं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 अगस्त को तमन्ना ने फोन कर बच्चों से मिलने की बात कही और उसे पोलंगी गांव के अड्डे से लेने के लिए कहा। हरविंदर कार लेकर वहां पहुंचा। कार में बैठने के बाद दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद हो गया था।
आरोपी ने तमन्ना से साथ रहने या अलग रहने को लेकर फैसला करने को कहा। तमन्ना ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आरोपी ने तमन्ना की उसी की चुन्नी से गला घोंट दिया था।
कार की नंबर प्लेट पर आरोपी ने लगा दी थी मिट्टी
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी ताकि किसी को गाड़ी की पहचान न हो सके।इसके बाद आरोपी कटरा-दिल्ली हाईवे के पास खेत में पानी देने चला गया था। इसके बाद शव को बोरे में डालकर कार की डिक्की में रखा और शाम को कार गांव में लाकर प्लॉट में खड़ी करने के बाद वह भाग गया था। समय रहते एसटीएफ बहादुरगढ़ ने आरोपी को पकड़ लिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने कार और चुन्नी बरामद कर ली है। रविवार को रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वर्जन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चाहता था कि तमन्ना उसके साथ रहे या पूरी तरह नाता तोड़ दे। उसने साथ न रहने की जिद कर ली थी। इसी के चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
-अश्वनी अहलावत, आईएमटी थाना प्रभारी।