{"_id":"6a1462378535e3686e083052","slug":"the-health-director-was-upset-after-seeing-the-mess-near-the-toilet-in-the-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154528-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल में शौचालय के पास गंदगी देख स्वास्थ्य निदेशक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल में शौचालय के पास गंदगी देख स्वास्थ्य निदेशक नाराज
Mon, 25 May 2026 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. जितेंद्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. जितेंद्र कादियान ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी बढ़खालसा, पीएचसी मुरथल व रोहट का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। जिला अस्पताल परिसर के शौचालय के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
डॉ. जितेंद्र ने सबसे पहले जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसमें माइनर ओटी को विस्थापित करने की सलाह दी। उन्होंने प्रसूति केंद्र, डायलिसिस सेंटर, फिजियोथैरेपी सेंटर, आईसीयू, शिशु वार्ड व सामान्य वार्डों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने मरीजों से बात कर उपचार व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन, डॉ. अलंकृता गेरा, डॉ. मंजीत राठी, डॉ. आदित्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर निदेशक ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बाल रोग वार्ड के सामने टीबी वार्ड का रास्ता बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूति केंद्र में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड बढ़ाने और इमरजेंसी में आईसीयू सुविधा को और मजबूत करने के निर्देश दिए। फिजियोथेरेपी सेंटर में मशीनों की कार्यप्रणाली की भी उन्होंने जांच की।
डाॅ. जितेंद्र कादियान ने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही चेतावनी दी कि स्वच्छता में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।