{"_id":"616336d78ebc3e628e03a0d7","slug":"the-health-department-has-made-a-separate-8-bed-dengue-ward-in-the-district-hospital-sonipat-news-rtk6266543108","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में अलग से बनाया 8 बेड का डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में अलग से बनाया 8 बेड का डेंगू वार्ड
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमें 8 बेड की व्यवस्था की गई की है। डेंगू वार्ड में चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं डेंगू को नियंत्रित करने के लिए अब तक 6 लाख 32 हजार 164 घरों में जाकर सर्वे किया जा चुका है। इसके साथ ही डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लगातार टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
जिले में अब तक डेंगू के 35 मरीज मिल चुके है। जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं उनमें विभाग की ओर से मेडिकेटिड मच्छरदानियां वितरित की जा रही है। विभाग की ओर से शहरी इलाकों में ऐसी कई कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है, जहां डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इन कॉलोनियों में ब्रीडिंग जांच टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। कॉलोनी के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है जहां डेंगू मच्छर के पनपने की संभावना होती है। ऐसी जगह पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।
स्वास्थ्य कर्मी कर रहे डोर टू डोर सर्वे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐेसे में जिले में एक अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अब तक 6 लाख 32 हजार 164 घरों में जाकर सर्वे किया जा रहा है। लार्वा मिलने पर 2492 लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिले में टायरों की 48 दुकानों में भी अभियान चलाया जा चुका है। उनमें से अब तक 12 दुकानों में रखे टायरों में लार्वा मिला है। इस पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में मच्छरदानी की व्यवस्था, संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया
अस्पताल के दूसरी मंजिल पर आठ बेड का डेंगू वार्ड बना रखा है। यहां पर मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था है। इस वार्ड में संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर रखा है। इस वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों की अलग से व्यवस्था कर रखी है। डेंगू वार्ड में अभी चार संदिग्ध मरीज भर्ती है।
वर्जन
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमें 8 बेड की व्यवस्था की गई है। डेंगू को नियंत्रित करने के लिए अब तक 6 लाख 32 हजार 164 घरों में जाकर सर्वे किया जा चुका है।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।