{"_id":"6739f8729c6df6bffd024c68","slug":"the-groom-and-his-mother-were-discharged-from-the-hospital-police-recorded-their-statements-sonipat-news-c-197-1-snp1001-127870-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूल्हे और उसकी मां को अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूल्हे और उसकी मां को अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस ने दर्ज किए बयान
Mon, 18 Nov 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। दुल्हन के चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दूल्हे व उनकी मां को रविवार को छुट्टी मिल गई। दूल्हे के भाई ने इसे लेकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। दुल्हन घर से नकदी व आभूषण लेकर भाग गई थी। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खरखौदा के 31 वर्षीय युवक की शादी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। खरखौदा का ही एक युवक शादी में बिचौलिया था। उसने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहकर बरात न ले जाकर दूल्हे को ही परिवार के एक-दो सदस्यों के साथ लेकर चलने की सहमति बनवाई थी। दूल्हे को अपने साथ लेकर उत्तर प्रदेश गए थे। 13 नवंबर को हरिद्वार में शादी का आयोजन दुल्हन के पिता व अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ था। इसके बाद देर रात परिवार के सदस्य दूल्हा-दुल्हन को लेकर खरखौदा आ गए थे। शुक्रवार को परिवार की मान्यताओं को पूरा किया गया था। रात को नवविवाहिता ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इससे उसके पति व सास की हालत बिगड़ गई थी। रात को आभूषण व दो लाख की नकदी निकालकर दुल्हन भाग गई थी। पुलिस ने मामले में युवक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।