फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government will have to accept our demands, we will not back down: sanitation workers

सरकार को माननी होंगी मांगे, पीछे नहीं हटेंगे : सफाईकर्मी

Tue, 19 May 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
The government will have to accept our demands, we will not back down: sanitation workers
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में बीडीपीओ के साथ बैठक करते धरनारत सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने दोहराया कि मांगों को मानना ही होगा। अगर सरकार हठधर्मिता अपनाती है तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे।
सफाई कर्मियों ने कहा कि गांव में सफाई करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभी भी गांव के सरपंचों की ओर से सफाई कर्मचारियों से मनमाने तरीके से कार्य करवाए जाते हैं। अगर सफाई कर्मचारी सरपंच के कहे अनुसार कार्य नहीं करते हैं तो उनकी हाजिरी काट दी जाती है।
विज्ञापन

उनकी झूठी शिकायत तक करके वेतन कटवा दिया जाता है। यहीं नहीं उन्हें नौकरी तक से हटाने की धमकी दी जाती है। कई कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर नौकरी से हटाया गया है। ऐसे में उनकी मांग है कि हटाए गए कर्मचारियों की निष्पक्षता से सूची तैयार कराते हुए उन्हें दोबारा नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के धरने को कई अन्य यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया। वहीं, सफाई कर्मियों ने बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि खंडस्तरीय समस्याओं का वह प्राथमिकता से निदान करेंगे। इस दौरान सुनीता, रेखा, सोनिया, प्रतीक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed