{"_id":"674cc6327d56241550017847","slug":"the-government-should-soon-fulfill-the-promise-of-job-security-for-contractual-assistant-professors-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128601-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों के रोजगार की सुरक्षा का वादा जल्द पूरा करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों के रोजगार की सुरक्षा का वादा जल्द पूरा करें सरकार
Mon, 02 Dec 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के सेक्टर-15 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को ज्ञापन सौंपते हुकटा के प
सोनीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के पदाधिकारी रविवार को मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए वादे को पूरा करवाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मिले। उन्होंने रविवार को सेक्टर-15 स्थित उनके निवास स्थान पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह 1500 अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की मांगों को पूरा करने के लिए कहेंगे। सरकार किसी का रोजगार नहीं जाने देगी।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। इसमें मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों से रोजगार सेवा गारंटी प्रदान करने का वादा किया। विजय मलिक व प्रतिभा कौशिक ने बताया कि विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर व विद्यालयों के गेस्ट टीचर को मौजूदा सरकार सेवा सुरक्षा पहले ही दे चुकी है, केवल विश्वविद्यालयों के अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों ही इस सेवा सुरक्षा से वंचित हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रीति शर्मा, रिद्धि गुप्ता, सुनीता, कृष्ण दहिया, प्रीति शर्मा, मीनाक्षी, विजय हुड्डा, मोहित, माहिका, मामन भी मौजूद रहे।