फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government should immediately stop trying to divide the farmers

किसानों को बांटने की कोशिश तुरंत बंद करे सरकार

Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The government should immediately stop trying to divide the farmers
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सरकार को सख्त लहजे में चेताया है कि वह किसानों को बांटने की कोशिश बंद कर दें। किसान संगठन पूरी तरह एकजुट हैं और सरकार को तुरंत अपने विभाजनकारी एजेंडे को बंद करना होगा। अन्यथा समय आने पर किसानों की तरफ से करारा जवाब मिलेगा। साथ ही एसकेएम ने दावा किया कि दिल्ली के मोर्चों पर और अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों का पहुंचना जारी है। सभी एक साथ विजयी होकर वापस जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ किसान नेता बलबीर राजेवाल ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार औपचारिक संवाद शुरू करने से बच रही है। लंबित मांगों को लेकर भेजे गए पत्र का औपचारिक रूप से जवाब न देकर विरोध करने वाले किसानों को विभाजित करने के प्रयासों में जुटी है। एसकेएम ऐसे तमाम प्रयासों की घोर निंदा करता है। सरकार समझ ले कि किसान संगठन अपनी मांगों के लिए एकजुट हैं और एसकेएम सरकार से औपचारिक संवाद शुरू किए जाने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

एसकेएम नेता ने कहा कि दिल्ली के आसपास के मोर्चा स्थलों पर पहले की तरह किसानों का आवागमन जारी है और वास्तव में अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां विरोध स्थलों पर पहुंच रही हैं। एसकेएम ने सभी किसानों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वह विरोध प्रदर्शन समाप्त होने और लोगों द्वारा मोर्चा खाली करने के बारे में फैलाए जा रहे झूठ पर विश्वास न करें। यह कहना भी सही नहीं है कि एसकेएम के घटक संगठनों के बीच कोई दरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की मौत का अपने पास कोई रिकॉर्ड न होने की बात कहकर सरकार किसानों के भारी बलिदान का अपमान कर रही है। एसकेएम संसद में भारत सरकार की प्रतिक्रिया की निंदा करता है जहां केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक लिखित उत्तर में कहा कि सरकार को किसान आंदोलन में मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इसलिए वित्तीय सहायता का सवाल ही नहीं उठता। एसकेएम ने चल रहे आंदोलन में सैकड़ों शहीदों के परिजनों को मुआवजा और पुनर्वास की अपनी मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed