{"_id":"69066a17a324cbb6c00b9d58","slug":"the-government-is-cheating-in-the-name-of-giving-lado-lakshmi-deependra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144645-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडो को लक्ष्मी देने के नाम पर छल कर रही सरकार : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडो को लक्ष्मी देने के नाम पर छल कर रही सरकार : दीपेंद्र
Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के पिपली गांव में पत्रकार वार्ता के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्
खरखौदा। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर भाजपा अपने ही किए गए वादे से पीछे हट रही है। जिन्होंने हर लाडो को लक्ष्मी देने की घोषणा की थी वह अब प्रदेश की मात्र पांच लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की बात कह रहे हैं। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा प्रदेश की महिलाओं के साथ छल कर रही है।
सांसद शनिवार को पिपली गांव में पूर्व पार्षद सुनील दहिया की भतीजी की शादी समारोह में पहुंचे थे। जब सांसद से पूछा गया कि सरकार का कहना है कि विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाए जाने से महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन नहीं कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि अभी तक गनीमत समझो कि प्रदेश सरकार की तरफ से इसके लिए नेहरू पर आरोप नहीं लगाया गया है।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही बुरे हालात से गुजर रही है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जब मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले तो उन्होंने कहा था कि उनके कहने से चपरासी भी नहीं बदला जा सकता है क्योंकि सत्ता की डोर दिल्ली में बैठए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पास है। वहीं, जब मुख्यमंत्री की तरफ से कुछ करना चाहा भी तो दिल्ली तक तो बात पहुंची ही नहीं। पास बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी ने ही उस बात पर लगाम लगा दी। प्रदेश में अफसरशाही भी बेलगाम है और अन्य सभी व्यवस्थाएं भी ठप हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि आज प्रदेश में फिरौतीराज चल रहा है। कांग्रेस की सरकार में इन गैंगों का खात्मा कर दिया गया था। पूरे तरीके से हरियाणा को अपराधमुक्त बना दिया गया था जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में निवेश भी बहुत बड़े स्तर पर हुआ था।
उनके साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, जोगिंद्र दहिया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजीत सैनी, सुनील दहिया व निक्का मटिंडू मौजूद रहे।