फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government gave Rs 5 crore each to Haryana, Himachal Pradesh and Jammu and Kashmir: Baroli

सरकार ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को दिए 5-5 करोड़ रुपये : बड़ौली

Fri, 12 Sep 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The government gave Rs 5 crore each to Haryana, Himachal Pradesh and Jammu and Kashmir: Baroli
फोटो 05: सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी द
सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने वीरवार सुबह सेक्टर-7 स्थित भाजपा कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर बाढ़ प्रभावित पठानकोट के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर को पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से भाजपा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेज रही है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब व हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के बाद करोड़ों रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में यमुना व घग्गर नदी में आई बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम गठित की है। टीम जल्द ही प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। वहीं राज्य की ओर से एक टीम जल्द गठित की जाएगी। प्रदेश के ढाई लाख भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटे हैं।

इस दौरान विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, एसडीएम निर्मल नागर, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, नवीन मंगला, त्रिभुवन कौशिक,आजाद नेहरा, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed