फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The goal is to make the city the cleanest on the lines of Indore: Rajiv Jain

इंदौर की तर्ज पर शहर को सबसे स्वच्छ बनाना लक्ष्य : राजीव जैन

Sat, 16 May 2026 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The goal is to make the city the cleanest on the lines of Indore: Rajiv Jain
फोटो : सोनीपत शहर में ककरोई चौक पर सफाई अ​​भियान में शामिल नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन। स्रोत: प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। इंदौर की तर्ज पर सबसे स्वच्छ शहर बनाना नगर निगम क्षेत्र का पांच वर्ष का लक्ष्य होगा। इसके लिए जन-जन का मानस तैयार करने के साथ-साथ कई स्तर पर काम किया जाएगा। जल्द पार्षदों के दल का इंदौर एवं सबसे स्वच्छ शहर का दौरा भी करवाया जाएगा।
हर शनिवार चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत लगातार 41वें सप्ताह ककरोई चौक से सेक्टर 23 तक नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में स्वच्छता मित्रों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सफाई करवाई। उन्होंने जगह-जगह दुकानदारों एवं रेहड़ी चालकों से शहर स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि जब तक स्वच्छता हमारी आत्मा में नहीं बसेगी तब तक स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन को सिरे चढ़ाने के लिए जल्द दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व स्कूल संचालकों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद सुनीता कुमारी, ब्रह्मप्रकाश राठी, मुकेश, सतबीर, नीतू, नकीन मेहरा, जोगिंद्र, अशोक, सुरेंद्र शर्मा, अनिल ढुल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed