फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl was strangled to death and her body was thrown into a drain to destroy evidence.

Sonipat News: युवती की गला दबाकर की थी हत्या, सबूत मिटाने को ड्रेन में फेंका था शव

Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The girl was strangled to death and her body was thrown into a drain to destroy evidence.
गोहाना। जींद ग्रीनफील्ड हाईवे स्थित गांव महमूदपुर के निकट ड्रेन आठ में युवती का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। सबूत मिटाने के लिए शव ड्रेन में फेंका गया। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने अब हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खंदराई निवासी मोहित ने 25 सितंबर को पुलिस को बताया था कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है और वह सैर के दौरान ड्रेन आठ के पुल से गुजर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने पानी के किनारे एक युवती का शव देखा था और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी और घटनास्थल पर जांच की थी। शव को पहले नागरिक अस्पताल ले गए थे और वहां से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या की पुष्टि

चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया था। शव को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। 28 सितंबर को पुलिस ने नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया। अब प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवती की मौत गला दबाने से हुई, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हुई। विसरा जांच के लिए रिपोर्ट फिलहाल लैब में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शरीर पर नहीं थे चोट के निशान

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। उसने क्रीम कलर की जींस और काले रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके हाथ पर अंग्रेजी अक्षर एसएन लिखा हुआ मिला था। पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए ड्रेन में फेंका गया।




पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कई पहलुओं से आगे बढ़ाई जा रही है। पहचान को भी प्रयास जारी हैं।

- इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed