फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl students celebrated Garba festival with enthusiasm, zeal and devotion.

Sonipat News: छात्राओं ने उत्साह, उमंग, भक्ति के साथ मनाया गरबा महोत्सव

Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The girl students celebrated Garba festival with enthusiasm, zeal and devotion.
फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित गरबा महोत्सव में प्राचार्य डाॅ. मंजुला स
सोनीपत। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र उत्सव पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में उत्साह, उमंग, भक्ति के साथ गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं के साथ प्राचार्य व प्राध्यापिकाओं ने विभिन्न गीत, भजनों पर गरबा किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने नवमी पर नवरात्र संपन्न होने के साथ दशहरा पर्व मनाया।
विज्ञापन

महोत्सव से पूर्व सभी ने मिलकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। छात्राएं व प्राध्यापिकाएं रंग-बिरंगे परिधानों में महाविद्यालय पहुंची। नवरात्र की सांस्कृतिक भावना का उत्सव मनाते हुए महाविद्यालय परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह, संयोजक अर्चना खुराना ने नवरात्र के सांस्कृतिक महत्व को समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने परंपराओं के संरक्षण, छात्राओं के बीच एकता को बढ़ावा देने, त्योहारों का आनंद लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राध्यापिका रोजी, कमलेश चोपड़ा, रजनी कत्याल, संगीता शर्मा, रोहिणी मदान, अर्चना खुराना, डाॅ. अनीता सैनी, डाॅ. आशा चावला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द साइंस सर्कस में छात्राओं ने प्रदर्शित किए प्रयोग
जैव प्रौद्योगिकी विभाग व आईआईसी सैल के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में द साइंस सर्कस का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बेहतरीन प्रयोगों को प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। छात्राओं ने लावा लैंप, नाचती किशमिश, अदृश्य अग्रि, पीएच संकेतक, नाचती आग, डीएनए पृथक्करण, एंजाइम कैनेटिकस जैसे रोचक प्रयोगात्मक सेटअप तैयार किए।

विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रगति ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य रचनात्मक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान सीखना, उसकी खोज करना रहा। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को शोधक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राध्यापिका डाॅ. सविता, कुसुम ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed