फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The future of Lok Sabha candidates under three-tier security cover

Sonipat News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में लोकसभा प्रत्याशियों का भविष्य

Mon, 27 May 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The future of Lok Sabha candidates under three-tier security cover
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। मतदान सम्पन्न होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को अर्धसैनिक बल, हरियाणा आम्र्ड पुलिस और पुलिस के जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। सोनीपत की छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम व वीवीपैट मशीन मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में बनाए गए छह स्ट्रांग रूम में रखवाई गई है। जबकि जींद की तीन विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम व वीवीपैट जींद में ही रखवाई गई हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने और कमरे को सील करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है। सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया गया है। सभी स्ट्रांग रूम को लॉक किया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई गई है, इसमें उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम व वीवीपैट को जीपीएस लगी गाड़ियों में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई गई थी। जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बिट्स कॉलेज मोहाना में की जाएगी और लघु सचिवालय पर विजेता उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय बनाया है सुरक्षा चक्र

बिट्स में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर जवान तैनात किए गए हैं। त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में अर्धसैनिक बल जवान तैनात है। दूसरे घेरे में एचएपी के जवानों को नियुक्त किया गया है। वहीं तीसरे घेरे में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जवानों के साथ ही सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जा रही है। यह ईवीएम 4 जून को सोनीपत लोकसभा के 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article