फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Fit India Village Festival spread the message of de-addiction through sports.

Sonipat News: फिट इंडिया ग्राम उत्सव में खेल के साथ दिया नशामुक्ति का संदेश

Sat, 21 Feb 2026 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Feb 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The Fit India Village Festival spread the message of de-addiction through sports.
फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव गुमड़ के खेल स्टेडियम में फिट इंडिया ग्राम उत्सव का आयोजन जिला पुलिस और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रबिना पी. ने किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से फिट रहने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उत्सव की शुरुआत योग व साइक्लिंग गतिविधियों से हुई।
विज्ञापन

इसके बाद 400 मीटर बालक-बालिका दौड़, 50 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ और सर्किट बाधा दौड़ में प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं व बुजुर्गों के लिए मटका दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, तीन टांग दौड़ और बैलून थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबॉल व रस्साशी मुकाबलों में टीम भावना देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, फिटनेस जोड़ो विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत, विपिन अहलावत व थाना प्रभारी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो :  सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा

फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा

फोटो :  सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा

फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में फिट इंडिया ग्राम उत्सव के दौरान रस्सी खींच स्पर्धा में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed