{"_id":"671ebbe37279a8c78b02b134","slug":"the-first-task-of-the-government-is-to-provide-benefits-to-the-needy-mohanlal-badoli-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126788-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना सरकार का पहला काम : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना सरकार का पहला काम : मोहनलाल बड़ौली
Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को फोन कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रत्येक पात्र जरूरतमंद व्यक्ति तक उनका हक पहुंचाने का कार्य कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए 500 से अधिक योजनाओं को ऑनलाइन किया है, जिसका परिणाम है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का सौ फीसदी लाभ पहुंचने लगा है। वर्तमान समय में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान चिरायु कार्ड, पीला कार्ड जैसे सभी कार्य परिवार पहचान पत्र की मदद से आसानी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है कि पांच साल में तीन गुना गति से नॉन स्टॉप हरियाणा का विकास करवाया जाएगा।