फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The first eco tourism park will be built on 50 acres of land in Revali.

Sonipat News: रेवली की 50 एकड़ जमीन पर बनेगा पहला इको टूरिज्म पार्क

Wed, 28 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The first eco tourism park will be built on 50 acres of land in Revali.
सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। एनसीआर क्षेत्र में पहला इको टूरिज्म (पारिस्थितिकी पर्यटन) पार्क का निर्माण गांव रेवली में किया जाएगा। यह पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मुरथल से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर बनाया जाना है। नगर निगम की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत इस पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने नई पहल की है। पार्क में चंडीगढ़ और करनाल की तर्ज पर कृत्रिम झील बनाई जाएगी। इको टूरिज्म पार्क का निर्माण होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने जनवरी में चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इको-टूरिज्म के विकास के लिए नई नीति पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन

नई नीति के अनुरूप नगर निगम ने गांव रेवली में 50 एकड़ जमीन पर इको टूरिज्म पार्क का निर्माण करने का निर्णय लिया है। पार्क का डिजाइन करने के लिए टेंडर लगाया है। यहां कृत्रिम झील के साथ काफी बड़ा वन क्षेत्र तैयार करने की योजना है। इसमें वट वृक्ष, पीपल, नीम, जामुन, गूलर जैसे अन्य औषधीय पौधे लगाए जाएंगे जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तुकार जांचेंगे जमीनी हकीकत : निगम प्रशासन की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत लगाए गए टेंडर में वास्तुकार यहां की जमीनी हकीकत जांचेंगे। यह देखा जाएगा कि झील के आसपास कितने पार्क बनाए जा सकेंगे और बारिश के पानी के संरक्षण के साथ निकासी का प्रबंध कैसे किया जाएगा। तैयार किए गए पार्कों के डिजाइन पर अंतिम मोहर नगर निगम अधिकारी लगाएंगे। एक हिस्से में हर्बल गार्डन भी तैयार किया जाएगा। जहां तुलसी, आंवला, एलोवेरा, नीम जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। संवाद
रोजगार के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
रेवली में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क से रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसमें पर्यटकों के लिए गिफ्ट शॉप, कैफे, टॉयलेट तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। वर्तमान में पर्यटन की दृष्टि से सोनीपत अब तक काफी उपेक्षित रहा है। लोगों के पास सैर सपाटे के लिए जगह के विकल्प बहुत कम है, जबकि सोनीपत पांडव कालीन नगर है।
फूड कोर्ट की भी होगी व्यवस्था
मुरथल में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ सैकड़ों ढाबे व होटल हैं, जहां पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। उसके साथ रेवली की 50 एकड़ जमीन पर बनने वाले इको टूरिज्म पार्क में भी लोगों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पैदल चलने के लिए ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा। रात के समय सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए आधुनिक लाइट लगाई जाएगी। पार्क में बच्चों के लिए झूले व अन्य खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इको टूरिज्म पार्क के अस्तित्व में आने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

वर्जन
एनसीआर क्षेत्र में गांव रेवली की 50 एकड़ जमीन पर पहले इको टूरिज्म पार्क का निर्माण किया जाएगा। सरकार की दिव्य नगर योजना के तहत पार्क के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए टेंडर लगाया है। वास्तुकार से डिजाइन की फाइल बनवाई जाएगी। डिजाइन पास होने के बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।-अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।



वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास इको टूरिज्म पार्क बनने से लोगों को पर्यटन की सुविधा मिलेगी। यह पार्क एनसीआर क्षेत्र का ऐसा पहला पार्क होगा। जहां कृत्रिम झील निर्माण के साथ वन क्षेत्र भी आरक्षित किया जाएगा।-विश्राम मीणा, निगमायुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed