{"_id":"82df53afd12aca8c4a7d4010e1a9f410","slug":"the-fire-started-on-the-pole-power-failure-occurred-causing-great-discomfort","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर लगी आग, बिजली हुई गुल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर लगी आग, बिजली हुई गुल, मचा हड़कंप
Sonipat
Updated Sat, 21 Jun 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। कच्चे क्वार्टर मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर बिजली के एक खंभे पर तारों में अचानक आग लग गई। आग का कारण बिजली के तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से काफी देर तक आसपास के इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। देर शाम बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो पाई। आगजनी की इस घटना से मार्केट में हड़कंप मच गया।
बता दें कि बाजार में कई वर्ष पहले इसी प्रकार से हुई आगजनी में करीब 50 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
कच्चे क्वार्टरों की मुख्य गली के कोने पर लगे खंभे पर शुक्रवार सुबह अचानक ही आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोग खंभे से दूर हो गए तथा दुकानदारों ने भी आसपास पड़ा सामान समेट लिया। कुछ ही देर में बिजली के तार जलकर नीचे लटक गए और आग अपने आप बुझ गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।
इसकी सूचना तुरंत बिजली निगम को दी गई। सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को जोड़ना शुरू किया। शाम 7 बजे तक ही इलाके की बिजली व्यवस्था सुचारु हो पाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।