फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The fire in the green belt reached the CNG pump, the fire brigade brought it under control.

Sonipat News: ग्रीन बेल्ट में लगी आग सीएनजी पंप तक पहुंची, दमकल ने पाया काबू

Tue, 21 May 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The fire in the green belt reached the CNG pump, the fire brigade brought it under control.
सोनीपत के गन्नौर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीएनजी पंप के निकट ग्रीन बेल्ट में लगी आग को बुझा
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को जीटी रोड के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ग्रीन बेल्ट के साथ लगते हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीएनजी- पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई। पेट्रोल पंप के कारिंदों ने पहले फायर सिलिंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बढ़ता देख दमकल विभाग व एचएसआईआईडीसी बड़ी के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में जीटी रोड के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पेड़ पौधों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया और फैलती चली गई। आग को तेजी से बढ़ता देख ग्रीन बेल्ट के साथ लगते हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीएनजी-पेट्रोल पंप के कारिंदों ने आग का काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पत्ती, घास और कूड़ा होने के कारण आग बढ़ती चली गई। इसकी सूचना मिलते ही एचएसआईआईडीसी बड़ी के अधिकारी व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार करते हुए कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से ग्रीन बेल्ट में लगे काफी पौधे व पेड़ नष्ट हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed