Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The festival of Hariyali Teej is a symbol of women power, greenery and happiness.

Sonipat News: नारी शक्ति, हरियाली व खुशियों का प्रतीक है हरियाली तीज का पर्व

Thu, 08 Aug 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
The festival of Hariyali Teej is a symbol of women power, greenery and happiness.
सोनीपत के खरखौदा शहर के कन्या कालेज में तीज पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं व
सोनीपत। जिला बाल भवन में बुधवार को तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. निधि ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बच्चों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार नारी शक्ति, हरियाली और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार हर मनुष्य के जीवन में खुशियां लेकर आता है।
विज्ञापन


डॉ. निधि ने कहा कि हरियाणा सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। तीज महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्योहार है। सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाकर आपसी मिलन, प्रेम व पूरे परिवार, समाज के सांझे त्योहार के तौर पर तीज अपनी अहम भूमिका निभाता है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने का संयोग इस त्योहार पर देखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान रामजस स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता, उपायुक्त कार्यालय से सहायक सुनील सहित बाल भवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन


मीठी तै कर दे री मां कोथली, आई ऐ मां मेरी सामण की तीज
सोनीपत। मीठी तै कर दे री मां कोथली, आई ऐ मां मेरी सामण की तीज।। तीज के मौके पर गाये जाने वाले इन सुरीले गीतों से अशोक विहार कॉलोनी बुधवार को महक उठी। मौका था तीज महोत्सव के आयोजन का जो कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के ओएसडी भूपेश्वर दयाल गौड़ के आवास पर किया गया। ओएसडी भूपेश्वर गौड़ की माता सविता गौड़ व पिता रघुवर दयाल गौड़ के नेतृत्व में आयोजित तीज महोत्सव में आस-पास की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सबने मिलकर पारंपरिक रूप से तीज मनाई। इस अवसर बाला शर्मा, संतोष, आजाद ढुल, कृष्णा तथा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज के साथ मनाया स्थापना दिवस
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में बुधवार को तीज महोत्सव और कालेज स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कन्या महाविद्यालय खरखौदा में हर्ष एवं उल्लास से तीज महोत्सव व महाविद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. दर्शना दहिया ने छात्राओं को कहा कि आज के तीज महोत्सव का महत्व इसलिए भी अधिक हो जाता है कि 31 साल पहले आज के ही दिन कन्या कालेज की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया, जिसमें 15 छात्राओं ने भाग लिया। इसके साथ-साथ छात्राओं के द्वारा हरियाणवी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गई।

हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज पर्व
सोनीपत। सीआरजेड हाई स्कूल के मैदान में महिलाओं की तरफ से हरियाली तीज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने झूला डाला और पारंपरिक गीत गाए। इस अवसर पर सुनीता, प्रवीण, मोनिका, अनीता, मुकेश, संतोष, गुड्डी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed