फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The farmers standing on the Kundli border said-homecoming will happen only after getting victory

कुंडली बॉर्डर पर डटे किसान बोले- जीत मिलने पर ही होगी घर वापसी

Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The farmers standing on the Kundli border said-homecoming will happen only after getting victory
कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसान करीब एक साल से आंदोलन चला रहे हैं। वहीं करीब 10 माह से किसान दिल्ली की सीमाओं पर मौजूद हैं। इससे दो माह पहले वह पंजाब में आंदोलन कर रहे थे। पंजाब में आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक भी बंद किए थे। दो माह तक जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था।
विज्ञापन

अब किसान सालभर से घरों से बाहर अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों ने सर्दी, गर्मी, बारिश, धूप, आंधी का सामना किया है। अब हालात यह है कि कुंडली बॉर्डर के साथ-साथ गाजीपुर व टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने धरनास्थलों पर ही अपने आशियाने बना लिए हैं। कई जगह किसानों ने पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। पानी से लेकर बिजली तक के लिए किसानों को लड़ना पड़ा है। यहां तक कि ज्यादातर किसानों के परिजनों में शामिल महिलाएं, बच्चे भी उनके साथ बॉर्डर पर मौजूद हैं। पंजाब के किसानों की सबसे ज्यादा संख्या कुंडली बार्डर पर है।
विज्ञापन

किसान बोले- पूरे देश में फैल चुका है आंदोलन
किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है। अब किसान 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के प्रयास में जुटे हैं। किसान अपनी संसद तक दिल्ली में चला चुके हैं। सरकार को जल्द किसानों के सामने झुकना होगा। इस आंदोलन में 600 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दर्शन सिंह, पंजाब
दो महीने पंजाब में और 10 माह से यहां बैठे हैं। शुरुआत में कुछ दिक्कते आई थी, लेकिन अब ज्यादा परेशानी नहीं हैं। धरनास्थल पर बिजली-पानी व खाने का इंतजाम कर चुके हैं। हमारे संघर्ष में स्थानीय लोगों का खूब साथ मिल रहा है। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी बात सुनें और उनकी मांगों को मानकर हमें घर वापस भेजे।
- जकसीर सिंह, गांव जीता, बठिंडा, पंजाब
जत्थेबंदियों की कॉल के बाद 26 नवंबर, 2020 से यहां धरने पर बैठे हैं। हमारी मांग है कि सरकार किसानों की सुनवाई कर सभी जायज मांगों को पूरा करें। घर का काम खूब किया। खेत में भी काम किया। अब अगली पीढ़ी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भतीजा अप्रैल में यहां शहीद हो गया था। आंदोलन के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। सरकार के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

- मेवा सिंह, गांव दुग्गा संगरूर, पंजाब
हम सितंबर, 2020 से ही आंदोलन में भाग ले रहे हैं। बीच-बीच में घर जाते हैं और परिजनों का हालचाल जानकर फिर वापस आ जाते हैं। अब तो ऐसा लगता है कि हम यहीं के वाशिंदे हैं। स्थानीय लोग खूब मदद कर रहे हैं। सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए।
- गुरप्रीत शर्मा, बठिंडा, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed