फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The farmers of Juan-1 took out a tour of the effigy of the district administration

जुआं-1 के किसानों ने निकाली जिला प्रशासन के पुतले की यात्रा

Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
The farmers of Juan-1 took out a tour of the effigy of the district administration
गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने जिला प्रशासन का पुतला जलाकर नारेबाजी करते गांव जुआं-1 के ग्र? - फोटो : Sonipat
गांव जुआं-1 के खेतों में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से रोषित ग्रामीणों ने सोमवार को जिला प्रशासन के पुतले की यात्रा निकाली। ग्रामीण इससे पहले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां स पुतले की यात्रा गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने पहुंची। जहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन का पुतला जलाया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। चढूनी ने कहा कि अनशन पर बैठे ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक उनकी जांच नहीं करवाई गई। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर प्रशासन ने 13 नवंबर तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो 15 नवंबर को धरनास्थल पर मजदूर किसान महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान चढूनी ने धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारी से भी समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर भारतीय किसान पंचायत के बैनर तले धरना दे रहे किसानों ने बताया कि आठ गांव तेवड़ी, दुभेटा, मोई माजरी, चटिया देवा, रहमाना, सिटावली, नदीपुर माजरा व सलीमपुर ट्रॉली का पानी गांव जुआं में पहुंच रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे गांव की 500 एकड़ जमीन पर धान की फसल खराब हो चुकी है। खेलों में पानी भरने से गेहूं की बुवाई भी नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि गांव में जलभराव की समस्या को लेकर किसान 21 अक्तूबर से धरने पर बैठे थे। पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह 18 दिन से अनशन पर हैं। पूर्व सरपंच अतर सिंह 31 अक्तूबर व उनके समर्थन में भारतीय किसान पंचायत से नागेंद्र उल्देपुर 1 नवंबर से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने हठधर्मिता करते हुए आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। इस मौके पर छतर सिंह, सूरत सिंह, महेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, दलबीर उल्देपुर, अभिमन्यु कोहाड़ व चढूनी ग्रुप से अशोक लठवाल मौजूद रहे।

लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर अधिकारी व ग्रामीणों के साथ बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन के न?

लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर अधिकारी व ग्रामीणों के साथ बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन के न?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed