फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The farmer was murdered in retaliation for the assault on his uncle

Sonipat News: चाचा से मारपीट के प्रतिशोध में की थी किसान की हत्या

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The farmer was murdered in retaliation for the assault on his uncle
विज्ञापन

गोहाना। गांव मदीना के रहने वाले किसान नरेंद्र ने गांव के ही रहने वाले व्यक्ति की सात साल पहले पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश में व्यक्ति के भतीजों ने साथियों के साथ मिलकर चार दिन पहले नरेंद्र की हत्या कर दी थी।
सीआईए गोहाना की पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी गांव मदीना के अमन व गांव भंडेरी के अजय उर्फ दाऊद को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लाठी-डंडे व वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली है। उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

गांव मदीना के नरेंद्र खेती करते थे। वह 19 जुलाई को रात लगभग नौ बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि बोलेरो में छह-सात युवक लाठी-डंडे लेकर आए। नरेंद्र जान बचाने के लिए भागे तो हमलावरों ने दूसरी गली में उन्हें पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण नरेंद्र को बचाने के लिए आए तो हमलावर भाग गए थे। नरेंद्र को पीजीआई रोहतक ले जाया गया था जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया था। नरेंद्र की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

सीआईए गोहाना की टीम ने मदीना गांव के अमन व भंडेरी गांव के अजय को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए निरीक्षक वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र ने लगभग सात साल पहले अमन के चाचा के साथ मारपीट की थी। चाचा के अपमान का बदला लेने के लिए उन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेंद्र की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed