{"_id":"616494448ebc3e1dd3696d68","slug":"the-family-went-to-pay-obeisance-at-kalka-temple-thieves-took-away-jewelery-and-cash-from-home-sonipat-news-rtk626753474","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका मंदिर में मत्था टेकने गए परिवार के घर से लाखों के आभूषण और 36 हजार रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका मंदिर में मत्था टेकने गए परिवार के घर से लाखों के आभूषण और 36 हजार रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
शहर के आर्य नगर स्थित पत्थर वाली गली में बंद घर के ताले तोड़कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी ले गए। पीड़ित परिवार कालका मंदिर में मत्था टेकने गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आर्य नगर स्थित पत्थर वाली गली निवासी सुनील कुमारी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि नवरात्र के चलते वह परिवार के साथ शनिवार रात को कालका मंदिर में गई थी। रविवार सुबह उनके पड़ोस में डेयरी चलाने वाले संजीत ने बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह कालका माता मंदिर से वापस आ गए। घर आकर देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे पर्स से चोर 36 हजार की नकदी ले गए। साथ ही बेड के अंदर रखे आभूषण चोरी हो गए। उन्होंने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
महिला ने घर में चोरी की शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी सिटी