फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the family members of the girl staying at the young man's house after making love marriage created a ruckus

प्रेम विवाह कर युवक के घर रह रही युवती के परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने युवक-युवती को सेफ हाउस में भेजा

Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
the family members of the girl staying at the young man's house after making  love marriage created a ruckus
राई। कुंडली थाना क्षेत्र में किराए पर रह रहे अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती द्वारा प्रेम विवाह करके एक साथ रहने पर युवती पक्ष ने युवक के घर के बाहर हंगामा कर दिया। युवती के परिजनों ने दोनों को बाहर निकालने की मांग की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और सुरक्षा के लिए सेफ हाउस भेज दिया। दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पहले भी मांग की थी, लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो परिवार कुंडली थाना क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवक-युवती ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह करके सुरक्षा के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन बाद में दोनों ने महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में आकर अपने बयान दर्ज करवाकर सुरक्षा के लिए किया आवेदन वापस ले लिया था। उसके बाद दोनों युवक के घर पर रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि तब युवती पक्ष भी दोनों के विवाह को लेकर तैयार हो गया था। अब आरोप है कि युवती के परिजन व अन्य मंगलवार रात युवक के घर आ गए और हंगामा करने लगे। वह युवक और युवती को घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती पक्ष के लोगों को वहां से हटाया और युवक-युवती को थाने ले आए। जहां से सुरक्षा के चलते दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। बाद में वह उनके पास आए थे और युवती ने परिजनों के शादी के लिए तैयार होने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि अब उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भानू गौड़, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी।
मंगलवार रात युवती पक्ष के लोग युवक के घर पर पहुंच गए थे। वहां पर हंगामा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक-युवती को सुरक्षा के लिहाज से सेफ हाउस भेज दिया है।
- रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी कुंडली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed