फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The failure of the first theft led to a major crime.

Sonipat News: पहली चोरी की नाकामी बनी बड़ी वारदात की वजह

Tue, 11 Aug 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The failure of the first theft led to a major crime.
कुरुक्षेत्र। छह अगस्त की रात सेक्टर-7 में अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के घर हथियारबंद लूट हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि पानीपत निवासी कमल इस वारदात का मास्टरमाइंड था। वह 20 मार्च को भी इसी घर में चोरी कर चुका था।
विज्ञापन


पहली चोरी में दो तिजोरियां नहीं खुल पाई थीं। इसी कारण कमल ने दोबारा लूट की साजिश रची। उसने साहिल, अंशू जैन (सोनीपत) और प्रिंस (पानीपत) को साथ लेकर वारदात की। कमल को घर की पूरी जानकारी थी, जिसका उसने रेकी में उपयोग किया। आरोपियों ने कैमरे तोड़े और बिना नंबर की कार इस्तेमाल की। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच से उनकी पहचान उजागर की।
विज्ञापन


लूट के बाद आरोपी सीधे अपने घरों की ओर निकल गए। वे पंजाब और अंबाला में ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उन्हें अंबाला के एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि कमल पर करीब 10 संगीन मामले दर्ज हैं। बलवंत सिंह वालिया और उनका परिवार घटना से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed