{"_id":"688e73a49f1111f9f700e88e","slug":"the-factory-worker-was-murdered-with-a-sharp-weapon-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140212-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धारदार हथियार से हुई थी फैक्टरी कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धारदार हथियार से हुई थी फैक्टरी कर्मी की हत्या
Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव छतेहरा के खेत में मिला शव बारोटा के युवक का था। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया था। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने किसान के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव छतेहरा के किसान आशीष के खेत में 30 जुलाई को युवक का शव मिला था। उस समय युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि गले, सिर व कमर पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं।
युवक के हाथ पर कुलदीप लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि युवक गांव बारोटा का रहने वाला कुलदीप (38) है। कुलदीप का परिवार मूलरूप से रोहतक के गांव किलोई का रहने वाला है। वह दो दशक पहले सोनीपत के बारोटा में आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फैक्टरी में काम करते थे कुलदीप
परिवार के अनुसार कुलदीप फैक्टरी में काम करते थे। 27 जुलाई को रोज की तरह वह घर से काम पर गए थे मगर लौटकर नहीं आए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की मगर पता नहीं चला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भाई ने की आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग
कुलदीप अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गए हैं। उनकी तीन बेटियां खुशी, गुंजन, जन्नत व बेटा प्रिंस हैं। बड़ी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। कुलदीप के छोटे भाई संदीप ने मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। भाई ने प्रशासन से जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
वर्जन
युवक का शव मिलने के बाद जांच में हत्या की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या के आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, कुंडली।