फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The essence of all scriptures is in Shrimad Bhagwat Katha: Preeti Ramanuj

श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का है सार : प्रीति रामानुज

Sun, 02 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The essence of all scriptures is in Shrimad Bhagwat Katha: Preeti Ramanuj
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना के पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर मस्ताना शिवाल
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर मस्ताना शिवालय में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन रहा। कथावाचक प्रीति रामानुज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, राजा परीक्षित मोक्ष, शुकदेव की विदाई के प्रसंग का वर्णन किया। कथा की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने की।
विज्ञापन

कथावाचक प्रीति रामानुज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार है। कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की सीधी कृपा होती है। जिस प्रकार सूर्य संपूर्ण सृष्टि में अंधकार का नाश कर प्रकाश का प्रादुर्भाव करता है, उसी प्रकार श्रीमद्भागवत मनुष्य के मन में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश करती है। सद्कर्म के बाद ही मन में भागवत कथा सुनने की इच्छा जागृत होती है। कथा में सतीश गोयल, ओडी शर्मा, अशोक जैन, रमेश मेहता, डाॅ. एसएन गुप्ता, मंजू गुप्ता व चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed