फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver went out to urinate, two youths fled with the car.

Sonipat News: लघुशंका के लिए निकला चालक, कार लेकर भागे दो युवक

Fri, 13 Feb 2026 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
The driver went out to urinate, two youths fled with the car.
सोनीपत। शादी समारोह से लौटने के दौरान नशा अधिक होने पर सोनीपत किलोहड़द निवासी पवन कुमार ने कार को राई के पास रोक कर उसी में सो गया। सुबह लघुशंका के लिए कार से बाहर निकला तो दो युवक उसकी कार लेकर फरार हो गए। शिकायत पर राई थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

किलोहडद गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त संदीप, विनोद निवासी किलोहड़द व प्रदीप निवासी खेड़ी खुमार के साथ उत्तर प्रदेश के शामली में एक शादी समारोह में गया था। वीरवार रात 11 बजे शादी से वापस आकर मुरथल की मन्नत हवेली पर खाना खाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

इस दौरान उसे शराब का नशा हो गया। नशे की हालत में वह दोनों साथियों को छोड़ कर कार से दिल्ली की तरफ चल पड़ा लेकिन नशा अधिक होने की वजह से उसने राई के पास कार को राेक ली और कार के अंदर सो गया। सुबह करीब 4:15 बजे उसकी आंख खुली और लघुशंका के लिए कार से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबी कार के अंदर थी। इस बीच अचानक दो युवक आए और वे कार लेकर फरार हो गए। कार में उसका व उसके दोस्त प्रदीप का मोबाइल भी था। उसने इसकी सूचना राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राई थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed