फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The draw for 100-yard plots for 650 families of six villages will be held today

Sonipat News: छह गांवों के 650 परिवारों के लिए 100-100 गज के प्लॉटों के लिए ड्राॅ निकलेगा आज

Fri, 24 Jan 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The draw for 100-yard plots for 650 families of six villages will be held today
सोनीपत। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की ओर से छह गांवों के 650 से ज्यादा परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट उपलब्ध कराएं जाएंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के पहले चरण के तहत जिले की छह ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को प्लाॅट मिलेंगे। 24 जनवरी को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जिले में छह गांवों के पात्र लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

योजाना के तहत पहले चरण में सरकार ने छह ग्राम पंचायतों की जमीन का चयन किया गया है। गांव खांडा, थाना कलां, सोहटी, अहीर माजरा, लड़सौली, रतनगढ़ के उन पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लाट आवंटित किए जाएंगे। जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले प्लाॅटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद सरकार की ओर से पात्र लोगों का चयन किया गया। पात्र लोगों ने जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है या किराये पर रहते है और उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से भी कम है। उन पात्र परिवारों को गांव में 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। गांव में जिन स्थानों पर पात्र परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे, वहां पर हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की ओर से शहर की तर्ज पर कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। इस जमीन के बदले सरकार संबंधित ग्राम पंचायत को कलेक्टर रेट के आधार पर भुगतान करेंगी।
विज्ञापन


--
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के पहले चरण के तहत छह ग्राम पंचायतों में 650 से ज्यादा पात्र परिवारों को प्लाॅट दिए जाएंगे। शुक्रवार को प्लॉट आवंटन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed